जालंधर ब्रीज:(रवि) दिन-ब-दिन शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक महिला स्कैनिंग करा कर घर लौट रही थी तभी अवतार नगर के पास बैंक ऑफ इंडिया के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए लुटेरों ने पर्स खींच कर फरार हो गए ।
घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ के दौरान संतोष रानी पत्नी दर्शन लाल निवासी कृष्ण नगर ने बताया कि वह आज अपनी बेटी के साथ विनय स्कैनिंग सेंटर में स्कैनिंग कराकर रिक्शे पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे जैसे ही वह अवतार नगर गली नंबर 13 बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचे उसी समय मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उनका पर्स खींचकर फरार हो गए जिसमें 1500 रुपए नकदी और एक मोबाइल था ।

More Stories
मेहरचंद पॉलिटेक्निक में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन