जालंधर ब्रीज:(रवि) पिछले कई समय से पनबस मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन करते आ रहे है और पनबस मुलाज़िमों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।इस मौके पर पनबस यूनियन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी मांगे जो पिछले कई समय से चली आ रही है जैसे कि कच्चे मुलाजिमों को पक्के करना उसके अलावा मोंटेक सिंह अहलूवालिया की और से सरकार को एक रिपोर्ट तैयार करके दी गई है जिसकी वह निंदा करते हैं जिससे प्राइवेट बसों को और ट्रांसपोर्ट माफिया को बढ़ावा मिलेगा उसका वह विरोध करते हैं अगर सरकार उनकी मांगों को मानती है तो ठीक है नहीं तो आने वाली 10 तारीख को तीखा संघर्ष किया जाएगा ।
वहीं इस मौके पंजाब स्टेट बॉडी के मीत प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि पनबस मुलाजिमों के भत्ते में काट छांट न कि जाए ओर आने वाली 10 तारीख को पनबस मुलाजिमों द्वारा एक मीटिंग रखी गई है जिस के बाद अगले संघर्ष की तैयारी की जाएगी ।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास