जालंधर ब्रीज: मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू द्वारा चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले अध्यापकों को दिए गए विशेष बुलावे पर 626 अध्यापकों ने लेख मुकाबले के लिए अपनी ऐंट्रीयां भेजी हैं।
इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकाबला चुनाव के दौरान अध्यापकों द्वारा दी जाती बढि़या सेवाओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यापक भाईचारे द्वारा चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है और वह इस सारी प्रक्रिया का अटूट अंग होते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 22 जिलों के अध्यापकों के लिए तीन विषयों तजुर्बे साझे करना, कोविड-19 के दौरान चुनौतियां और चुनाव ड्यूटी को दिलचस्प बनाने सम्बन्धी सुझाव से सम्बन्धित लेख मुकाबला करवाया गया।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कुल 626 ऐंट्रीयां प्राप्त हुई हैं और पहली तीन ऐंट्रीयों को मेरिट के आधार पर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी 22 जिलों में सर्वोत्त्म एंट्रीयों में से तीन एंट्रीयों का राज स्तर पर नकद ईनाम सहित सर्टिफिकेट के लिए चयन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि 5 सितम्बर को दोपहर 12 बजे एक फेसबुकक लाईव प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसको दर्शक मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के फेसबुक पेज पर जाकर देख सकते हैं। समागम का लिंक 11.45 बजे https://www.facebook.com/TheCEOPunjab पर पोस्ट किया जायेगा।
उन्होंनेऽकहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू दर्शकों को संबोधित करेंगे और जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय विजेताओं का ऐलान करेंगे।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी माधवी कटारिया ने कहा कि यह संक्षिप्त प्रोग्राम पंजाब के अध्यापक भाईचारे का आभार प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित करवाया जा रहा है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया