जालंधर ब्रीज: आम आदमी क्लीनिक संयुक्त मोर्चा, पंजाब की ओर से पंजाब भर के आम आदमी क्लीनिकों में कार्यरत मेडिकल अधिकारियों, फार्मेसी अधिकारियों और क्लीनिकल असिस्टेंटों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 25 नवंबर 2026 को संगरूर में रोष प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल करने का ऐलान किया गया है।
मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
- नौकरी की सुरक्षा
आम आदमी क्लीनिकों में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाए। - इंसेंटिव में बढ़ोतरी:
हर साल बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रहे काम के बोझ को ध्यान में रखते हुए मौजूदा इंसेंटिव में उचित बढ़ोतरी की जाए। - राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए अलग इंसेंटिव:
TB, Dog Bite, Malnutrition, Hypertension, Diabetes, ANC और अन्य NCD कार्यक्रमों के लिए अलग और उचित इंसेंटिव दिया जाए। - रविवार और राजपत्रित छुट्टियों का भुगतान:
रविवार और राजपत्रित छुट्टियों को शामिल करते हुए पूरे महीने का वेतन और इंसेंटिव दिया जाए। - बीमा सुरक्षा योजना:
सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाए। - न्यूनतम 75 मरीजों के आधार पर निश्चित भुगतान (75 Patients Daily Base):
प्रत्येक क्लीनिक के कर्मचारियों को प्रतिदिन कम से कम 75 मरीजों के बराबर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कम OPD होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
सरकार के साथ कई बैठकें, लेकिन मांगों पर कोई नोटिफिकेशन नहीं
संयुक्त मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर अब तक कई महत्वपूर्ण बैठकें की जा चुकी हैं
उन्होंने कहा इन सभी बैठकों के दौरान मांगों और प्रस्तावों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और सैद्धांतिक रूप से सहमति भी जताई गई। लेकिन बार-बार बैठकें होने और आश्वासन मिलने के बावजूद अभी तक किसी भी मांग के संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन या लिखित सूचना जारी नहीं की गई है।
सरकार की ओर से लगातार हो रही देरी और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण संयुक्त मोर्चे को 25 नवंबर 2026 को संगरूर में रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री से निजी हस्तक्षेप की अपील
संयुक्त मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पंजाब से अपील की गई है कि वे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करके हमारी सभी जायज मांगों को मंजूरी दें और तुरंत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करवाएं।
उन्होंने कहा संघर्ष स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि उस स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के सम्मान, रोजगार की सुरक्षा और जायज अधिकारों के लिए है।

More Stories
ए.पी.जे. स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर में वार्षिक उत्सव ‘परवाज़’ – द जर्नी बिगिन्स’ का भव्य आयोजन
बीआईएस द्वारा जालंधर में IS 15658:2021 – कंक्रीट पेविंग ब्लॉक्स पर दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की