
जालंधर ब्रीज:(रवि) पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारीयों ने बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कारवाई करते हुए उन पर 52.82 लाख का जुर्माना लगाया। मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया उत्तरी जोन जालंधर की तरफ़ से दी गई हिदायतों के अनुसार 29-08-2020 को जालंधर,होशियारपुर,नवांशहर और कपूरथला के इलाको में उप मुख्य इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल, इंजीनियर इंदरपाल सिंह ,इंजीनियर पी एस खाम्बा और इंजीनियर देसराज बंगड़ की देख रेख में छापेमरी की गई ।
इस छापेमारी दौरान जालंधर में आते इलाको में 1654 केस चेक किये गए जिस में 47 बिजली चोरी के, 30 केस बिजली के ओवर लोड और 5 केस यू यू इ के थे जिनसे 15.78 लाख की राशि जुर्माना बिजली चोरी करने वालो पर लगाया। इसी तरह कपूरथला के इलाको में भी 1930 की चेकिंग की जिस में 67 केस बिजली चोरी के, 28 केस ओवर लोड के और 22 केस यू यू इ के सामने आए जिसमें 16.33 लाख का जुर्माना लगाया और इसी तरह होशियारपुर में भी बिजली चोरी करने वालो पर छापेमरी दौरान 2142 केस सामने आए जिसमे 15 केस बिजली चोरी के 153 केस ओवर लोड और 18 केस यू यू इ के नज़र आए जिसमे कुल राशि 12.43 लाख का जुर्माना लगाया ।
नवांशहर में भी बिजली की चोरी के 787 केस सामने आए जिसमें 18 केस चोरी की गई बिजली के और 50 ओवर लोड के थे इनको भी कुल राशि 8.28 लाख जुर्माना लगाया। बिजली चोरी के मामलो में करदाताओं के ऊपर बिजली एक्ट 2003 के अंतर्गत सेक्शन 135 अधीन अलग अलग पुलिस डिवीज़न में मामला दर्ज भी करवाया जा रहा है। मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया की तरफ़ से अपील की जाती है की बिजली चोरी करना एक समाजिक अपराध है यदि इसकी जानकारी हमें कोई देता है उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्होंने ने लोगो से अपील की जिन लोगो के बिल पेंडिंग है वह अपने बिल जल्द से जल्द जमा करवाए ।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी