October 28, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया

Share news

जालंधर ब्रीज: अटल पेंशन योजना (APY) के प्रचार-प्रसार, पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ने तथा पेंशन संबंधी सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज चंडीगढ़ में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), राज्य स्तरीय बैंकर्स समितियों (SLBCs) पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ तथा बैंकों के राज्य प्रमुखों, विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों तथा बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) एजेंटों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

रामकिशोर मीना उप महाप्रबंधक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति पंजाब ने बताया कि कार्यक्रम में श्री प्रवेश कुमार मुख्य महाप्रबंधक, पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA), आशीष चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, संजीव कुमार झा, मण्डल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, चंडीगढ़, बिस्वजीत बिस्वाल, मण्डल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, मोहाली, तथा ओमकारनाथ झा उप महाप्रबंधक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हरियाणा सहित राज्यो सरकारो तथा नाबार्ड से भी उच्च अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। अटल पेंशन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के पात्र नागरिक अपना अंशदान देते हुये 1000 से 5000 तक प्रति माह पेंशन प्राप्ति के लिए पंजीकरण करवा सकते है।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रवेश कुमार मुख्य महाप्रबंधक, PFRDA, द्वारा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को पंजीकृत करने, योजना के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा बैंकिंग नेटवर्क के माध्यम से पेंशन कवरेज का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर आशीष चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, द्वारा बैंक अधिकारियों, शाखा प्रमुखों एवं BC एजेंटों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर आम नागरिकों तक योजना की जानकारी पहुँचाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में अहम योगदान देते हैं।

कार्यकर्म मे पिछले वर्ष अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न बैंको को पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा सम्मानित भी किया गया।


Share news