जालंधर ब्रीज: विनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब अंडर-19 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ अंडर-19 को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह वनडे मुकाबला एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड, इंदौर में खेला गया।
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चंडीगढ़ अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से मार्कंडे पंचाल ने 117 गेंदों पर 128 रन की शानदार पारी खेली।

282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब अंडर-19 ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और लक्ष्य को 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
पंजाब की ओर से अर्जुन राजपूत ने 106 गेंदों पर 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। इसके अलावा उमेश गिल ने 62 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। सागर विरक ने भी 62 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

पंजाब अंडर-19 की इस शानदार जीत पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजमेंट ने पूरी टीम को बधाई दी। मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी और पूरी टीम की मेहनत एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि क्वार्टर फाइनल में मिली यह शानदार जीत टीम की लगातार मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब अंडर-19 टीम के प्रदर्शन में खिलाड़ियों की मेहनत और सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा, “क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना पंजाब की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ियों और पूरे सपोर्ट स्टाफ की मेहनत मैदान पर साफ दिखाई दे रही है। मैं पूरी टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और सेमीफाइनल के लिए पंजाब अंडर-19 टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि टीम इसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगी। सेमीफाइनल के लिए पंजाब अंडर-19 टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

More Stories
बाजवा ने विधानसभा से बाहर भी संघर्ष तेज करने का किया ऐलान, झोटा और नशे के शिकार पंजाबियों को न्याय दिलाने का लिया संकल्प
पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा नेता बरिंदर बिट्टू पर दर्ज केस तुरंत वापस हो: विजय सांपला