October 20, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

तपस की ‘हाटू कॉलिंग’ फोटोग्राफी ट्रिप में 11,200 फीट की ऊंचाई पर एस्ट्रो फोटोग्राफी

Share news

ट्राईसिटी के 25 शौकिया छायाकारों ने मिल्की वे और स्टार ट्रेल की शानदार तस्वीरें खींचीं

जालंधर ब्रीज: ट्राईसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी (तपस), चंडीगढ़ की ओर से हिमाचल प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी ट्रिप ‘हाटू कॉलिंग’ में 25 शौकिया छायाकारों ने 11,200 फीट की ऊंचाई पर एस्ट्रो फोटोग्राफी का अनुभव हासिल किया। शिमला जिले की कुमारसैन तहसील स्थित हाटू पीक पर आयोजित इस ट्रिप में प्रतिभागियों ने रात के समय मिल्की वे और स्टार ट्रेल की आकर्षक तस्वीरें कैमरे में कैद कीं।

करीब 9,500 से 11,200 फीट की ऊंचाई पर ठंड के बीच फोटोग्राफी करना चुनौतीपूर्ण रहा। ट्रिप के मेंटर विनोद चौहान और कप्तान राहुल बख्शी के मार्गदर्शन में छायाकारों ने एस्ट्रो फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं। वहीं, कैनन के मेंटर वरिंदर अधिकारी और उनकी टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

ट्रिप के दौरान प्रतिभागियों को एस्ट्रो फोटोग्राफी के अलावा पिक्टोरियल फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट और स्थानीय ग्रामीण जीवन की तस्वीरें लेने का अवसर भी मिला। युवा और वरिष्ठ छायाकारों के लिए यह ट्रिप सीखने के साथ-साथ रोमांचक अनुभव भी साबित हुई।

इस ट्रिप में नवजोत सिंह, हार्दिक अग्रवाल, हेमंत चौहान, राजेश आर्य, अशोक गोयल, अनुज कौशल, एमडी सालिक, संदीप सैनी, सारिका बख्शी, अभिराज बख्शी, रॉय चौधरी, सागरिका देव, गगन अरोड़ा, अमित कक्कड़, विवेक धीर, गुरमीत कौर, कर्नल नवदीप मुल्तानी और अमन सिंह सहित अन्य छायाकार शामिल हुए।

ट्रिप से लौटे प्रतिभागियों ने कहा कि तपस की ओर से इस तरह के फोटोग्राफी टूर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि छायाकारों को नई तकनीकें सीखने और फोटोग्राफी के विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता रहे।


Share news