जालंधर ब्रीज: रामामंडी और लद्देवाली क्षेत्र के प्रमुख गुरविंदर मुल्तानी और सूरज भारती ने क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और स्थानीय निवासियों ने अपने विचार साझा करते हुए भविष्य में सहयोग और साथ निभाने की भावना व्यक्त की।
मुलाकात के दौरान गुरविंदर मुल्तानी, सूरज भारती और उनके साथ आए निवासियों ने इलाके की समस्याओं से राकेश राठौर को अवगत करवाया। राठौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उचित प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में आगामी चुनावों के संदर्भ में भी चर्चा हुई और क्षेत्रवासियों ने आपसी संवाद व सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।

More Stories
अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका
भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप
पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए: डॉ. बलजीत कौर