जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा गांधी जयंती सप्ताह के दौरान फल-फ्रूट, कॉपियां, पेन, बिस्कुट एवं अन्य सामग्री वितरित कर ‘दान उत्सव’ मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कॉलेज द्वारा हर वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर ‘जॉय ऑफ गिविंग वीक’ यानी पूरे सप्ताह दान-दक्षिणा देकर खुशी मनाई जाती है। इस वर्ष भी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने डेफ एंड डंब स्कूल जाकर मासूम बच्चों को अपने हाथों से सेब, केले, कॉपियां एवं पेन वितरित किए और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

प्रिंसिपल ने कहा कि किसी जरूरतमंद एवं मजबूर व्यक्ति को अपनी कमाई में से दान देकर जो खुशी प्राप्त होती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर छोटे-छोटे मासूम बच्चे खुशी से चहकते और एक-दूसरे के साथ हंसते हुए नजर आए। डॉ. जगरूप सिंह ने इस दान उत्सव अभियान में भाग लेने वाले सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री सुशील कुमार, श्री अजय दत्ता, मिस किरण, मिस गुरप्रीत कौर, श्री प्रताप चंद, मिस नेहा, श्री राजेश कुमार एवं श्री किशोर सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल
चंडीगढ़ नगर निगम का सैनिटरी इंस्पेक्टर 5 लाख रुपये रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़ा