September 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह

Share news

जालंधर ब्रीज: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक शाखाओं का नियमित कामकाज लगातार कई दिनों तक प्रभावित हो सकता है।
स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC), पंजाब ने ग्राहकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर 2026 तक पूरे कर लें।

SLBC ने बताया कि हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए ग्राहकों को नकदी निकासी और अन्य नियमित बैंकिंग जरूरतों के लिए एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, बीसी एजेंट/ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) तथा अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

बैंकों की ओर से ग्राहकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन हड़ताल के कारण शाखा स्तर की सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। SBI ने भी ग्राहकों को महत्वपूर्ण शाखा-संबंधी काम पहले निपटाने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी है।


Share news

You may have missed