September 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब सरकार द्वारा पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर शोकस्वरूप अवकाश की घोषणा

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा दिवंगत आत्मा के सम्मान में अवकाश की घोषणा की गई है।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में आज दिनांक 10 सितंबर, 2026 को शेष दिन के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।


Share news