September 8, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में रक्तदान शिविर

Share news

जालंधर ब्रीज: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 95वें शहीदी दिवस तथा अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि को समर्पित मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल ने किया।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि इस रक्तदान शिविर को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह था। कई स्टाफ सदस्यों ने भी रक्तदान किया। सिविल अस्पताल, जालंधर की टीम ने कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा दूध और फल भी दिए गए।

इस अवसर पर सुरजीत लाल जी ने कहा कि रक्तदान सबसे उत्तम दान है और विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से इस नेक कार्य के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह तथा लायन एस.एम. सिंह को सम्मानित किया गया।

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में हर वर्ष एक या दो रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रक्त एकत्रित किया जा सके। इस शिविर का प्रबंध मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के एन.एस.एस. यूनिट के कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार द्वारा किया गया।

इस शिविर में लायंस क्लब के एस.एम. सिंह तथा उनकी एन.जी.ओ. दिशादीप ने विशेष सहयोग एवं योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. विवेक, दुर्गेश जंडी, सरदार विक्रमजीत सिंह तथा परमिंदर कुमार भी उपस्थित रहे।


Share news