बाबा लाल दयाल मंदिर प्रताप बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में राकेश राठौर को सम्मानित करते हुए पार्षद अमित ढल, नवदीप मदान नेड्डी,बॉबी ढल,साथ में रामन पब्बी,सनी शर्मा,मनीष विज।
जालंधर ब्रीज: भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व देश-विदेश में श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व महापौर राकेश राठौर ने जालंधर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र बिडिंग में श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,अंजू प्रभाकर,भूपेंद्र अनु,रमन पब्बी,सनी शर्मा,मनीष विज,राजेंद्र शर्मा व अन्य
राकेश राठौर ने मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी महोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मंदिरों में विशेष रूप से सजाए गए नन्हे-मुन्ने बच्चे बाल कृष्ण और राधा के स्वरूप में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्तव्य, न्याय और मानवता की सेवा का महान संदेश देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश आज भी संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करना चाहिए।
राठौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा समाज में सुख-शांति एवं आपसी सौहार्द कायम रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व को श्रद्धा, संयम और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, मनीष विज,भूपिंदर अनु,राजिंदर शर्मा,अंजू प्रभाकर, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
मोहनजीत पर पुलिस की बर्बरता के विरोध में कांग्रेस मुख्यमंत्री के हर दौरे पर काले झंडे दिखाएगी: वडिंग
अकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं