August 24, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

Share news

जालंधर ब्रीज:  भारतीय जनता पार्टी मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन मंडल अध्यक्ष राज कुमार (सोनू चौहान) की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक एवं पंजाब एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल , जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अश्वनी अटवाल, पार्षद सरदार मनजीत सिंह टीटू जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उन्हें संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

मंडल अध्यक्ष राज कुमार (सोनू चौहान) ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर हरिंदर शर्मा, नितिन शर्मा, रमेश भगत, अरुण शूर (नन्हू) और रमन बब्बर को नियुक्त किया गया है।

महामंत्री पद की जिम्मेदारी तजिंदर कुमार (बोनी) एवं कुकू भारद्वाज को सौंपी गई। वहीं सचिव पद पर बहन शिवमणि, प्रदीप भगत, वरुण शर्मा एवं हितेश प्रभाकर को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर राजन सोंधी को जिम्मेदारी दी गई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनीत चावला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राज रानी तथा एस.सी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी मंडल मॉडल हाउस में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

मंडल अध्यक्ष राज कुमार (सोनू चौहान) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत एवं एकजुटता से कार्य करेंगे।


Share news

You may have missed