जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पठानकोट जिले के सुजानपुर (अब रायपुर) में तैनात एक राजस्व पटवारी हरीश कुमार को अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके आय से अधिक नाजायज जायदाद बनाने के दोष में गिरफ्तार किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं कि हरीश कुमार ने अपनी असली आय के प्रत्यक्ष स्रोतों की अपेक्षा अधिक और गैर कानूनी ढंग से पैसा इकट्ठा करके अपनी आय की अपेक्षा अधिक खर्च किया था।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 1/4/2012 से 31/3/2017 के समय के दौरान यह देखा गया कि उक्त पटवारी को कुल 52,02,134 रुपए की आय हुई परन्तु उसने 1,09,94,467 रुपए खर्च किए। जो यह दर्शाता है कि उसने खर्च की गई रकम 57,92,333 रुपए की असली रसीदों की अपेक्षा कहीं ज्यादा पैसे खर्च किये थे। इस तरह यह स्पष्ट होता है कि उसने यह पैसा भ्रष्ट तरीकों से कमाया हुआ था और अपनी इकट्ठी की गई आय/रसीद से अधिक खर्च किया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और अगे की जांच जारी है।

More Stories
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार
जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश