August 18, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

करतार बस हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत मामले मे भाजपा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

Share news

जालंधर ब्रीज: कुछ दिन पहले करतार बस की चपेट में आने से जोमैटो डिलीवरी बॉय की हुई दर्दनाक मौत के मामले को लेकर आज जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं मंडल प्रधानों ने जालंधर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की।इस अवसर पर नॉर्थ विधानसभा इंचार्ज के.डी. भंडारी, पार्षद गुरदीप फौजी, पार्षद रवि कुमार सहित भाजपा के मंडल प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में आम जनता की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

नो-एंट्री जोन में हैवी व्हीकल, ट्रक, बस एवं अन्य कमर्शियल ट्रांसपोर्ट वाहनों की एंट्री और मूवमेंट पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए प्रमुख नो-एंट्री क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य आधुनिक तकनीकी साधनों के माध्यम से लगातार निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई हो सके।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कमर्शियल बसों की आवाजाही को लेकर संबंधित विभाग द्वारा स्पष्ट एवं आधिकारिक आदेश जारी किए जाने चाहिए, जिसमें बसों के निर्धारित रूट, नो-एंट्री जोन, समय सीमा और यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लेख हो।

इन नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों एवं ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि डिलीवरी बॉय, ऑटो चालक, दोपहिया वाहन चालक और आम नागरिक रोजाना शहर की सड़कों पर सफर करते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू करना समय की जरूरत है।

पूर्व विधायक केडी भंडारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि करतार बस हादसे के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर में भारी एवं कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

भाजपा ने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का पालन करवाना किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि हर जालंधरवासी की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। वही पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने भाजपा नेताओं को बताया कि नो एंट्री जोन के लिए ट्रैकों समेत हैवी व्हीकलो के लिए नियम है परंतु कमर्शियल बसो को लेकर कोई नोएंट्री जोन की गाइडलाइन नहीं है। परंतु इस घटना के बाद तुरंत इसमें बदलाव करने के लिए डीसी साहिब, नगर निगम एवं अन्य विभागों से संपर्क कर लिया गया है। जिस पर तुरंत नई नियम बनाकर लागू कर दिए जायेंगे।

इस मौके पर इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, रमन पब्बी, मनीष विज,भगवंत प्रभाकर,हनी कंबोज,, कृष्ण देव भंडारी,मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, आशीष सहगल,गुरप्रीत अन्य उपस्थित थे


Share news