September 23, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ऑटोमोबाइल और फार्मेसी विभाग ने सर्वश्रेष्ठ विभाग का सम्मान हासिल किया

Share news

जालंधर ब्रीज: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल और फार्मेसी विभाग ने अपने समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संयुक्त रूप से लाला मेहर चंद बेस्ट डिपार्टमेंट ट्रॉफी–2024 प्राप्त की। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रत्येक वर्ष उस विभाग को प्रदान किया जाता है, जिसके शिक्षक और विद्यार्थी शैक्षणिक, प्लेसमेंट, सांस्कृतिक, खेल, शोध, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य विशेष गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 के लिए ऑटोमोबाइल और फार्मेसी विभाग को बेस्ट डिपार्टमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जबकि सिविल और इलेक्ट्रिकल विभागों को रनर-अप अवार्ड प्राप्त हुआ है। बेस्ट डिपार्टमेंट ट्रॉफी और 2,500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि ऑटोमोबाइल और फार्मेसी विभागों के अध्यक्षों तथा उनके समस्त स्टाफ ने कुंदन लाल और प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह से प्राप्त की। इसी प्रकार रनर-अप ट्रॉफी और 1,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि सिविल और इलेक्ट्रिकल विभागों के अध्यक्षों एवं स्टाफ को प्रदान की गई।

डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार डी.ए.वी. मैनेजमेंट द्वारा प्रत्येक वर्ष एक या अधिक विभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। इस सम्मान में ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी शामिल होता है। इस अवसर पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, श्रीमती रिचा, प्रिंस मदान, गौरव शर्मा, दुर्गेश कुमार, मैडम गीता, मनीष कुमार, अंकुश शर्मा, सुशील कुमार तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Share news

You may have missed