जालंधर ब्रीज: अंश सिंधव के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन, समीर खान की अर्धशतकीय पारी और अभिमन्यु सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत स्टार क्रिकेट अकादमी ने नौवें आर.पी. ढौंडियाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में तुली क्रिकेट अकादमी को 25 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से समीर खान ने शानदार 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अंश सिंघव ने 38 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। तुली क्रिकेट अकादमी की ओर से शुभ ने 2 विकेट पर 19 रन और नीरज कुमार ने 2 विकेट पर 45 रन दिए।
179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुली क्रिकेट अकादमी की टीम 24 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। तन्मय खत्री ने 36 रन और गौरव ने 34 रन बनाए। स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से अभिमन्यु सिंह ने 29 रन देकर 3 विकेट और अथर्व सिंघव ने 39 रन देकर 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंश सिंघव को उनके 38 रन और 3 विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अंश सिंघव, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रियांशु राठौर तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अमन आनंद को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में दैनिक जागरण स्कूल, नोएडा के भास्कर कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर दिल्ली अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर एवं वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री बॉबी ढौंडियाल, श्री राजेंद्र आर्य तथा विश्वकर्मा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के चेयरमैन श्री संजय विश्वकर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
हसीन अली कोच के मार्गदर्शन में खेल रही स्टार क्रिकेट अकादमी ने यतिन सोलंकी कप्तान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
संक्षिप्त स्कोर
स्टार क्रिकेट अकादमी: 178/7 (25 ओवर)
समीर खान 58, अंश सिंघव 38
शुभ 2/19, नीरज कुमार 2/45
तुली क्रिकेट अकादमी: 153 ऑल आउट (24 ओवर)
तन्मय खत्री 36, गौरव 34
अभिमन्यु सिंह 3/29, अंश सिंघव 3/39
स्टार क्रिकेट अकादमी ने शानदार टीम प्रदर्शन के दम पर नौवें आर.पी. ढौंडियाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।


More Stories
अमित उनियाल संभालेंगे पंजाब सीनियर क्रिकेट टीम की कमान
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़; शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर भी लेंगे हिस्सा