फोटोग्राफर रवि
जालंधर ब्रीज: पिछले दिनी मंगलवार को गली नंबर 1 तेज मोहन नगर में रहने वाले तरुण उर्फ लल्ली पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया और उसको गंभीर हालत में हस्पताल में दाखल करवाया गया जहाँ कल रात को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद शुक्रवार को उसके घर वालो ने उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
पुलिस की पूछताश दौरान लल्ली के भाई लाडी ने बताया की उसके भाई पर हमला करने वाले का नाम मन्ना साथ में भोला,गोलु,विक्की और उनके साथ और भी साथी थे।
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस डिवीज़न नंबर 5 के सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया की मन्ना समेत छह आरोपियों के खिलाफ आई पी सी की धारा 323,148,149,307,506 और इसमें 302 को बढ़ा कर मामला दर्ज कर लिया गया है इस दौरान रविंदर सिंह ने बताया की मुख्य आरोपी गगनदीप मन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास