जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में सू-मोटो नोटिस लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.), संगरूर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग के ध्यान में यह मामला आया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और वीडियो लिंक के आधार पर मामले का गंभीर नोटिस लिया गया है। इस संबंध में एस.पी. हेडक्वार्टर, संगरूर के माध्यम से जांच रिपोर्ट 1 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे तक आयोग के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान
5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
राहुल गांधी के बयान एवं संसद में गतिरोध के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेता गिरफ्तार, बाद में रिहा