जालंधर ब्रीज: गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-7 सी, चंडीगढ़ में आज छठा पूर्व छात्र सम्मेलन बड़े उत्साह, आत्मीयता और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में 1982 बैच से लेकर वर्तमान बैच तक के पूर्व छात्रों ने भाग लिया।
आदरणीय शिक्षक राकेश सूद, शोभा, सरोज भाटिया, करुणा, सुषमा एवं जसवंत कौर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। वर्षों बाद गुरु-शिष्य मिलन के भावुक दृश्य देखने को मिले।
पूर्व छात्र बलदेव राज, गुरुचरण सिंह, ईश शर्मा, अनिल शर्मा, रंजना नेगी, वजीर सिंह दहिया, नरिंदर पोखरियाल एवं रिखी राज ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह ने सभी का मन मोह लिया। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मेलन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम है।
समापन पर सभी ने इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित