June 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आप के सांसदों का भाजपा में आना 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनने का संकेत : जिला कार्यकारी अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज

Share news

जालंधर ब्रीज:  भारतीय जनता पार्टी जालंधर के कार्यकारी अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक साथ 7 राज्यसभा सांसदों का भाजपा में आना 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के मजबूत संकेत हैं।

दविंदर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में जिस तीव्र गति से विकास हो रहा है और मोदी सरकार जिस तरह से पूरे देश में एक्सप्रेस हाईवे बनाए जा रहे हैं, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और वन्दे भारत जैसी कई ट्रेनें चलाई जा रही है, डिजिटल इंडिया और आत्म निर्भर भारत को बढ़ावा दिया जा रहा है, उससे हर गैर भाजपा शासित प्रदेश अपने प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं उज्ज्वला योजना, ग़रीब कल्याण योजना, आवास योजना, महिला सशक्तिकरण से हर वर्ग का विकास हो रहा है।

भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियां से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जान चुके हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। दविंदर भारद्वाज ने कहा कि पंजाब आज नशे का गढ़ बन चुका है। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है । दविंदर भारद्वाज ने जहां भाजपा में आने वाले सभी सांसदों का स्वागत किया वहीं आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों के कारण और भाजपा के जनहित और देशहित के कार्यों को देखते हुए और भी आप नेताओं के भाजपा में आने की प्रबल संभावना है। उन्होने कहा कि पंजाब में भाजपा 2027 में निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाने जा रही है।


Share news

You may have missed