जालंधर ब्रीज: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षासेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पुलिस अधिकारियों को ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’पहल के तहत जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए।
सीनियर पुलिस अधिकारियों और शहर के नगर पार्षदों के साथ बैठक के बादमीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम के शानदारनतीजे सामने आए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व मेंपंजाब सरकार ने राज्य से नशे के खात्मे के लिए बहु-आयामी रणनीति अपनाई है।

भगत ने कहा कि रणनीति में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाईके साथ-साथ नशे की लत से प्रभावित युवाओं का उचित पुनर्वास सुनिश्चित बनाना भीशामिल है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने बड़े तस्करों को गिरफ्तार करके सप्लाईलाइन तोड़ दी है, जबकि नशों के आदी व्यक्तियों के इलाज और रिकवरी को सुनिश्चितबनाने के लिए भी उचित उपाय किए गए है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई केहिस्से के तौर पर पंजाब सरकार द्वारा नशे को जड़ से खत्म करने के संदेश के साथजनता तक पहुंचने के लिए गांव और वार्ड डिफेंस कमेटियां भी बनाई गई है। उन्होंनेआगे कहा कि नशा विरोधी हेल्पलाइन को जनता की ओर से प्रोत्साहन मिला है और बड़ीसंख्या में इनपुट प्राप्त हुए है। लोगों से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लेते हुएपुलिस द्वारा नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्तकार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
भगत ने पंजाब सरकार की नशे को पूरी तरह खत्म करने और राज्य कोमुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के सपनों के मुताबिक ‘रंगला पंजाब’ बनाने कीप्रतिबद्धता भी दोहराई।
इस मौके पर अन्यों के अलावा पार्षद राज कुमार राजू, ‘आप’ नेताहरसिमरन सिंह बंटी, सुभाष गोरिया और जगदीश समराए भी मौजूद थे।

More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में