जालंधर ब्रीज: नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर, कमिश्नर संदीप ऋषि, IAS तथा संयुक्त कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के निर्देशों पर आज जोन नंबर 7 में विशेष अभियान चलाया गया।
यह कार्रवाई एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालियां की निगरानी में की गई। अभियान के दौरान जोन नंबर 7 के इंडस्ट्रियल एस्टेट क्षेत्र में सीवरेज और पानी के बकाया बिलों में से कुल 2,03,961 रुपये की राशि वसूल की गई।

इसके अलावा जिन प्रॉपर्टियों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई, उनके पानी और सीवरेज कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही अवैध रूप से चल रहे पानी और सीवरेज कनेक्शनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से बंद किया गया।
यह पूरी कार्रवाई जोन नंबर 7 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजीत बॉबी और बिल डिस्ट्रीब्यूटर राजदीप द्वारा अमल में लाई गई।
नगर निगम जालंधर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पानी और सीवरेज के बकाया बिल समय पर जमा करवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

More Stories
10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू
हरजीत बॉबी लगातार दूसरी बार बने वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन के प्रधान
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर