June 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर में दिन दिहाड़े हो रही है चोरी की घटनाएँ

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर में चोरी की घटनाएँ दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है वहीं गुरुवार को एक महिला से लुटेरे पर्स छीन कर फरार हो गये और बताया जा रहा है की महिला पंजाबी ढाबे के मालिक राजन की पत्नी है

पुलिस की पूछताश करने के दौरान महिला ने बताया की वह दोपहर को अपने ढाबे से घर सूर्य एन्क्लेव जा रही थी जिस दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक आए जिन्होंने उन की स्कूटी के आगे पड़ा पर्स उठा कर बहुत तेजी से फरार हो गए

महिला ने पुलिस को बताया की पर्स में 40 हजार रुपए के करीब कैश ,गोल्ड एयरिंग्स और कुछ जरूरी दस्तावेजों थे। शिकायत के बाद पुलिस डिवीज़न छोटी बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।


Share news

You may have missed