जालंधर ब्रीज: जालंधर स्थित मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के आह्वान पर कॉलेज के एलुमनी सदस्यों और स्टाफ द्वारा ग्रीन कैंपस बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का जोरदार शुभारंभ किया गया।
कॉलेज के 40 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने ‘सिल्वर पाइन’ तथा ‘कुदरती टपोरी’ जैसे सजावटी पौधे लगाकर परिसर को हरा-भरा बनाने की पहल की। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि एलुमनी और स्टाफ ने न केवल पौधे दान किए, बल्कि उनकी सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए 50 पौधों हेतु लोहे के रक्षक जाल भी प्रदान किए।
उन्होंने इस सराहनीय योगदान के लिए सभी एलुमनी और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलभूषण चोपड़ा, ए.के. गर्ग, एस.के. भल्ला, के.बी. भल्ला, एन.एल. अरोड़ा, परम ज्योति अरोड़ा, वासुदेव शर्मा, अनिल सहगल, पी.एल. शर्मा, एन.के. शर्मा, प्रेम शर्मा, सुदर्शन शर्मा, वी.के. कपूर, सरबजीत सिंह, नरेंद्र कोहली, चरणदीप चीमा, दिलदार सिंह राणा, अतुल तनेजा, सी.एम. सियाल, ए.के. शर्मा, अमरिंदर धीमान, तरलोक सिंह और अजय दत्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता की।
साथ ही कॉलेज के प्रशासनिक विभाग, इलेक्ट्रिकल विभाग, ऑटोमोबाइल विभाग, ई.सी.ई. विभाग, कंप्यूटर विभाग, एप्लाइड साइंस विभाग तथा वर्कशॉप विभाग ने भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दिया।
जालंधर और आसपास रहने वाले एलुमनी सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर पौधारोपण किया, जबकि दूर-दराज में रहने वाले पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी शुभकामनाएं भेजकर इस अभियान में सहभागिता जताई।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि ग्रीन कैंपस अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि इस तरह के प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

More Stories
पीएसपीसीएल की ज़मीन से लेकर लैंड पूलिंग तक: बाजवा ने कहा न्यायपालिका पंजाब को आप के फैसलों से बचा रही
आंखों की रोशनी लौटी, चेहरे खिले – 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
मेहर चंद पॉलिटेक्निक में 25 से 27 फरवरी तक निट्टर का तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स