जालंधर ब्रीज: फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी की ओर से दोआबा कॉलेज की फुटबॉल ग्राउंड में पहला फुटबॉल टूर्नामेंट 30 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों में कुल 60 टीमों ने भाग लिया।
अंडर-10 आयु वर्ग में सिटी फुटबॉल अकैडमी ने प्रथम तथा जालंधर फुटबॉल अकैडमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 आयु वर्ग में फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी ने प्रथम और किकर अकैडमी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में फुट्टी स्किल ने पहला तथा किकर्स अकैडमी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-17 आयु वर्ग में दोआबा खालसा स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी उपविजेता रही। लड़कियों के वर्ग में दोआबा कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट का उद्घाटन वार्ड नंबर 72 के काउंसलर हितेश ग्रेवाल एवं उनके साथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दोआबा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भंडारी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अमित ढल और संजीव ढींगरा, प्रेसिडेंट ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन जालंधर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों, उनके कोचों का हार्दिक धन्यवाद किया। साथ ही अकैडमी ने जिमी सर का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनका इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा अकैडमी ने सभी अभिभावकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरे आयोजन में भरपूर सहयोग दिया।

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
यश भाटिया के नाबाद शतक से बाल भवन द्वारका की शानदार जीत
राघव गुप्ता की शानदार हैट्रिक से एससीए स्ट्राइकर्स की शानदार जीत