जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों पर मंगलवार को गृह विभाग ने जन्माष्टमी के अवसर पर 12 और 13 अगस्त की रात राज्य भर में कफ्र्यू में ढील देने का फ़ैसला किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार यह आंशिक ढील सिफऱ् एक रात के लिए होगी। जालंधर, लुधियाना और पटियाला को छोड़ कर पूरे पंजाब में रात 11 बजे से प्रात:काल 5 बजे तक रात का कफ्र्यू लगाया हुआ है और कोविड के बढ़ते मामलों को देखते पिछले हफ्ते से उक्त तीन शहरों में कफ्र्यू का समय रात 9 बजे से ही शुरू हो जाता है।
प्रवक्ता ने कहा कि जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर अब बुधवार और गुरूवार की रात आधी रात 1 बजे से प्रात:काल 5 बजे तक कफ्र्यू रहेगा।
विशेष मुख्य सचिव (गृह) सतीश चंद्रा ने इस सम्बन्धी विस्तार में दिशा-निर्देश जारी करते हुये सभी जि़ला मैजिस्ट्रेटों को इस अनुसार आदेश जारी करने के लिए कहा है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू