October 3, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मान सरकार के विकास मॉडल से स्थानीय चुनावों में मिल रहा मजबूत जनसमर्थन:कुलदीप धलीवाल

Share news

जालंधर ब्रीज: आगामी ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले पौने चार वर्षों में जो ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं, उनका स्पष्ट सकारात्मक असर अब इन स्थानीय चुनावों में दिख रहा है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि मार्च में शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान ने ग्रामीण पंजाब में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है। लगभग 6000 गाँवों में इस मुहिम का असर दिखा है, जिनमें से 50% से ज़्यादा गाँव नशा मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। 1000 गाँव पूरी तरह नशे से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है, लेकिन मान सरकार ने नशे पर काफ़ी हद तक काबू पाया है। 

उन्हीने बताया कि नशे पर काबू पाने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए मान सरकार ने सूबे के गाँवों में 3100 स्टेडियम बनाने की पहल की है। हर हलके में 30 से 35 स्टेडियम बन रहे हैं, ताकि यूथ खेल की तरफ आकर्षित हो।

धलीवाल ने कहा कि आप सरकार ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा दी। अब पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिल जीरो आ रहे हैं जिससे लोगों की हर महीने 5-6 हज़ार रुपये की बचत हो रही है। यह सुविधा बिना किसी भेदभाव के सभी को प्रदान की जा रही है।

धालीवाल ने ग्रामीण विकास पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि मान सरकार द्वारा 44,000 किलोमीटर लिंक रोडों का निर्माण गाँवों की जीवन रेखा को पुनर्जीवित कर रहा है। इससे ग्रामीण परिवहन और दैनिक जीवन दोनों में बड़ा सुधार आया है। मोहल्ला क्लीनिक भी लोगों के लिए वरदान साबित हुए हैं, जहाँ मुफ्त इलाज और दवाइयाँ उपलब्ध हैं।

नहरी पानी के मुद्दे पर धलीवाल ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब के उन कोनों तक पानी पहुँचाया जो 25 साल से सूखे थे, जिससे भूजल स्तर में सुधार होना शुरू हो गया है।

धालीवाल ने कहा कि आप पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और 14 तारीख को लोग बड़े पैमाने पर विकास के पक्ष में मतदान कर बहुत बड़ी जीत दिलाएंगे।


Share news

You may have missed