जालंधर ब्रीज: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जिम ऑफ द ग्रिड के पास मॉडल टाउन जालंधर में हुई फायरिंग की घटना में शामिल 2 फरार आरोपियों को 2 पिस्तौल .32 बोर और 2 जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई डीसीपी (इन्वेस्टीगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी (इन्वेस्टीगेशन) जेअंत पुरी, एडीसीपी-II हरिंदर सिंह गिल और एसीपी (डी) अमरबीर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार (इंचार्ज सीआईए स्टाफ) और एसएचओ बलविंदर कुमार की पुलिस टीमों ने अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि यह मामला नं. 122 दिनांक 02.07.2025 धारा 109, 62, 61(2) बीएनएस 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 जालंधर में दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले 23.7.2025 को भूपिंदर सिंह (निवासी गढ़ुपर, थाना औड़, जिला एस.बी.एस. नगर) को गिरफ्तार कर उससे 1 पिस्तौल .32 बोर और 1 जिंदा राउंड बरामद किया था।
मामले की आगे की कार्रवाई करते हुए 30.11.2025 को गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रज्जत पुत्र सुरजीत सिंह और हरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह (दोनों निवासी फोलड़ीवाल, थाना सदर जालंधर) के तौर पर हुई। पुलिस ने इनसे 2 पिस्तौलें .32 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए।
आरोपी रज्जत के खिलाफ पहले से 1 मामला दर्ज है जबकि हरदीप सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और गहन पूछताछ जारी है।

More Stories
आम आदमी क्लीनिक संयुक्त मोर्चा पंजाब,25 नवंबर 2026 को संगरूर में रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल
ए.पी.जे. स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर में वार्षिक उत्सव ‘परवाज़’ – द जर्नी बिगिन्स’ का भव्य आयोजन
बीआईएस द्वारा जालंधर में IS 15658:2021 – कंक्रीट पेविंग ब्लॉक्स पर दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन