जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना नकोदर शहरी, जि़ला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. अमीर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता सन्दीप कुमार निवासी नकोदर, जि़ला जालंधर की शिकायत पर पकड़ा है।
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले उक्त ए.एस.आई की तरफ से 5,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस की तरफ से शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित