जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर ने होनहार और जरूरतमंद 36 से अधिक विद्यार्थियों को एक साल के लिए आधी ट्यूशन फीस माफ करते हुए छात्रवृत्तियाँ प्रदान की हैं, ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव के अपना डिप्लोमा पूरा कर सकें और बाद में नौकरी करके अपने माता-पिता की आर्थिक रूप से मदद कर सकें।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि यह छात्रवृत्तियाँ कॉलेज के पुराने एलुमनी विद्यार्थियों द्वारा दान की गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से पुष्पा रानी चोपड़ा मेमोरियल छात्रवृत्ति, हार्मनी 91 छात्रवृत्ति, हार्मनी 86 छात्रवृत्ति, हार्मनी 84 छात्रवृत्ति, एलुमनी छात्रवृत्ति, सरोज शर्मा मेमोरियल छात्रवृत्ति, प्रो. कुलदीप लरोइया मेमोरियल चैरिटेबल एजुकेशन ट्रस्ट छात्रवृत्ति, कंवलजीत ढुंढीके छात्रवृत्ति, एच.आर. कपूर मेमोरियल छात्रवृत्ति, रमंदीप छात्रवृत्ति (कनाडा), एच.के. गिल अच्छरवाल मेमोरियल छात्रवृत्ति, जी.एस. गिल अच्छरवाल मेमोरियल छात्रवृत्ति, बी.के. एजुकेशन फॉर ऑल–उमेश कालियां छात्रवृत्ति (कनाडा), सुखशांति मेमोरियल छात्रवृत्ति आदि शामिल हैं।
छात्रवृत्ति के चयन में उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हों, सिंगल पेरेंट के बच्चे हों, लड़कियाँ हों या जिनकी पारिवारिक आय कम हो। इन विद्यार्थियों का चयन कॉलेज कमेटी द्वारा किया जाता है।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने सभी एलुमनी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने छोटे भाई-बहनों की शिक्षा में सहयोग करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर मैडम मंजू, डॉ. संजय बंसल, सुशील कुमार और शशि भूषण उपस्थित थे।

More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में