हल्का इंचार्ज हरनूर मान, डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी. तथा मेयर द्वारा रूट का दौरा
जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल, हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान, मेयर रामपाल उप्पल तथा एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा ने आज श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 21 नवंबर को कपूरथला पहुंच रही “शहीदी शताब्दी यात्रा” की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ कमिश्नर नगर निगम फगवाड़ा डॉ. अक्षिता गुप्ता भी मौजूद थीं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह यात्रा गोइंदवाल साहिब के पास ब्यास नदी पर बने पुल से 21 नवंबर को जिला कपूरथला में प्रवेश करेगी तथा यात्रा के स्वागत में जिला पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा। यात्रा 22 नवंबर को जालंधर से फगवाड़ा पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा की मर्यादा तथा धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए हर अधिकारी/कर्मचारी को सेवा भावना से ड्यूटी निभाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के रूट पर सफाई तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह यात्रा गोइंदवाल साहिब से होती हुई मुंडी मोड़, उच्चा, परवेज नगर तथा कपूरथला से गुजरते हुए करतारपुर के रास्ते जालंधर में प्रवेश करेगी। 22 नवंबर को यह जालंधर से फगवाड़ा होते हुए आगे बंगा के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान संगत के लिए मुंडी मोड़, उच्चा, परवेज नगर तथा कपूरथला बस स्टैंड पर लंगर के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीमें तथा एम्बुलेंस तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।
इसी दौरान एस.एस.पी. श्री गौरव तूरा ने कहा कि “शहीदी शताब्दी यात्रा” का जिला प्रशासन तथा धार्मिक जत्थेबंदियों द्वारा स्वागत किया जाएगा, साथ ही पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा मुंडी मोड़ पर यात्रा को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुचारू यातायात, सुरक्षा तथा पार्किंग के पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।
कमिश्नर नगर निगम फगवाड़ा डॉ. अक्षिता गुप्ता ने कहा कि फगवाड़ा में प्रवेश के बाद यात्रा का प्रशासन, धार्मिक जत्थेबंदियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा तथा कर्मचारियों को सफाई का पूरा ध्यान रखने के लिए सख्त हिदायतें दी गई हैं।
कैप्शन : फगवाड़ा में श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी संबंधी यात्रा का जायजा लेते हुए हरनूर सिंह हरजी मान, डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पांचाल। साथ में एस.एस.पी. गौरव तूरा, कमिश्नर नगर निगम डॉ. अक्षिता गुप्ता तथा मेयर रामपाल उप्पल।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया
पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन