सी के खन्ना पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष
जालंधर ब्रीज: दो बार विश्व कप की उपविजेता रह चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस बार इतिहास रच दिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया।
यह ऐतिहासिक जीत भारतीय महिला क्रिकेट के स्वर्णिम सफर का एक गौरवशाली अध्याय है। वर्ष 2017 में, जब मैं बीसीसीआई का कार्यकारी अध्यक्ष था, तब उपविजेता टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास पर खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए हम सभी को प्रोत्साहित किया था और भविष्य में विजय का परचम फहराने का संकल्प जगाया था। उसी प्रेरणा और संकल्प की नींव पर, जय शाह जी ने अपने सचिव कार्यकाल के दौरान महिला क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती दी और आज, उसी निरंतर प्रयास का परिणाम है कि वह सपना साकार होकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर गया है।
यह जीत केवल क्रिकेट की नहीं, बल्कि उस विश्वास, मेहनत और जज़्बे की जीत है जो हर भारतीय बेटी के भीतर बसता है। हमारी बेटियों ने वो कर दिखाया जो कभी सपना लगता था उन्होंने न सिर्फ विश्व कप जीता, बल्कि हर भारतीय के दिल में अमिट गर्व की कहानी लिख दी।

More Stories
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण- एनएचएआई ने पानीपत-जालंधर राजमार्ग परियोजना विवाद में मध्यस्थता दावों का सफलतापूर्वक बचाव किया
तीसरे कल्पना चावला गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 12 अप्रैल से
ईटानगर में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से हुई सार्थक चर्चा