February 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आकाशवाणी जालंधर ने प्रसारित किया 42वां सूरजीत हॉकी टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला

Share news

जालंधर ब्रीज: आकाशवाणी जालंधर ने 42वें सूरजीत हॉकी टूर्नामेंट 2025 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण देशभर के श्रोताओं तक पहुँचाया। यह प्रसारण पूरे आकाशवाणी नेटवर्क के माध्यम से किया गया, जिसमें एफ.एम. रेनबो, डी.टी.एच., डी.आर.एम., वेव्स ओ.टी.टी. प्लेटफ़ॉर्म तथा न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप शामिल रहे। इस लाइव प्रसारण ने इस प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट के रोमांच और जोश को देशभर के खेल प्रेमियों तक पहुँचाया।

हिन्दी कमेंटरी ए. वी. पठानिया ने की जबकि विंग कमांडर राकेश पराशर ने अंग्रेज़ी कमेंटरी के माध्यम से विशेषज्ञ विश्लेषण और रोचक विवरण प्रस्तुत किया। हॉकी ओलंपियन सुरेन्द्र सिंह सोढ़ी मध्यांतर में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और मैच के साथ-साथ भारतीय हॉकी की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार साझा किए।

इस लाइव प्रसारण का निर्माण कार्य आकाशवाणी जालंधर के खेल अनुभाग की प्रभारी प्रतिष्ठा जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी सुरज और राहुल शर्मा ने सफलतापूर्वक निभाई। सोहन कुमार, गुरविन्दर सिंह, पूनम तथा आकाशवाणी जालंधर की अन्य टीम सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस सफल प्रसारण के साथ, आकाशवाणी जालंधर ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह खेलों के प्रचार-प्रसार और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को श्रोताओं तक पहुँचाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है, और भारतीय खेल प्रसारण जगत में अपनी विश्वसनीय एवं सशक्त पहचान को और मजबूत करता है


Share news