जालंधर ब्रीज: प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार के निर्देशानुसार विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा ‘चौकसी : हमारी साझी जिम्मेवारी’ थीम के तहत विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर द्वारा आज डीएवी स्कूल फिलौर में सैमिनार करवाया गया।

उप कप्तान पुलिस, विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर साहिल अग्निहोत्री और रविंदर कौर ने संबोधन करते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत मांगता है, अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या सरकारी काम में घपलेबाजी करता है, तो इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in एंटी करप्शन एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 95012-00200 पर शिकायत की जा सकती है।

इस मौके पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई और पैम्फलेट बांटे गए। सैमिनार में डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल योगेश गंभीर, नगर कौंसिल का स्टाफ, अध्यापक और भारी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद थे।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा