February 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मेहरचंद पॉलिटेक्निक में हुआ “चिंग-फुगली” मैजिक शो

Share news

जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी मतुल वर्मा — जो अपने समय के प्रसिद्ध जादूगर चिंग-गली के सुपुत्र हैं — द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष “चिंग-फुगली मैजिक शो” आयोजित किया गया। इस जादू शो को कॉलेज के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह, रोमांच और तालीयों की गूंज के बीच देखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने रिबन काटकर किया। जादूगर मतुल वर्मा ने मंच पर कई रोमांचक, हैरान कर देने वाले और मनोरंजक जादुई करतब पेश किए — जैसे कि लड़की को हवा में उड़ाना, खाली लोटे से बार-बार पानी निकालना, बक्से में लड़की के आधे हिस्से को घुमाना, और मुंह से ब्लेडों की लंबी श्रृंखला निकालना।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि मतुल वर्मा ने कॉलेज से वर्ष 1981-84 के दौरान तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा किया था और बाद में जालंधर शहर के जाने-माने आर्किटेक्ट बने। उनके साथ उस समय के कई सहपाठी — विनोद कपूर, प्रीदीप धीघरा, अनिल सहगल और अमरनाथ — भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इन सभी ने मिलकर कॉलेज के एक विद्यार्थी के लिए हर वर्ष ₹11,000 की “हार्मनी-84” स्कॉलरशिप देने की घोषणा की और पहला चेक प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को सौंपा।

पूरा शो तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और विद्यार्थियों व स्टाफ ने जादूगर मतुल वर्मा और उनकी टीम का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ. संजय बांसल, डॉ. राजीव भाटिया, मैडम मंजू, तिरलोक सिंह, प्रिंस मदान, विक्रमजीत सिंह, मैडम प्रीत कंवल, गौरव शर्मा और सुशील कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Share news