जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जिला वासियों को अपील की है कि वे मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स को अधिक से अधिक फॉलो करें ताकि चुनाव आयोग से संबंधित गतिविधियों और निर्देशों की समय-समय पर सही जानकारी सभी तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की ओर से फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आधिकारिक अकाउंट बनाए गए हैं, जिनके लिंक https://www.facebook.com/TheCEOPunjab/, https://x.com/TheCEOPunjab, https://www.instagram.com/theceopunjab/ और https://www.youtube.com/@TheCEOPunjab हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की पहल के तहत जिले में सभी ई.आर.ओज को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सहायक स्वीप नोडल अधिकारियों, बी.एल.ओ. सुपरवाइज़रों और बी.एल.ओज़ को इन प्लेटफ़ॉर्म्स को फॉलो करने के लिए प्रेरित करें और इसकी पुष्टि के लिए संबंधित सुपरवाइज़रों से अंडरटेकिंग प्राप्त कर 29 सितंबर सुबह 10 बजे तक जिला चुनाव कार्यालय को रिपोर्ट भेजें। इसके साथ ही जिला स्वीप नोडल अधिकारी व नोडल अधिकारी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स को भी निर्देशित किया गया है कि जिले के स्कूलों और कॉलेजों में स्थापित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स के माध्यम से विद्यार्थियों को इन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स को फॉलो करने के लिए जागरूक किया जाए ताकि युवाओं में चुनावी साक्षरता बढ़ाई जा सके।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सभी जिला निवासियों से अपील की कि वे मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स को फॉलो करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल