जालंधर ब्रीज: आज जालंधर नगर निगम के पार्षदों ने मेयर वनीत धीर को एक पत्र लिखकर गंभीर सवाल उठाए। इस मौके पर पार्षद पवन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस जालंधर शहरी , पार्षद नीरज जस्सल, पार्षद गुरविंदरपाल सिंह (बंटी नीलकंठ), पार्षद विकास तलवाड़, पार्षद सरबजीत कौर के साथ पार्षद पति नवदीप शालू, पार्षद पुत्र गगन, पार्षद पुत्र जतिंदर जोनी और पार्षद पुत्र हैरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पार्षदों ने पत्र के ज़रिए मेयर और कमिश्नर से पूछा –
• जालंधर महानगर में सीवर सिस्टम फेल हुआ, इसके लिए जिम्मेदार कौन ?
• मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत 24×7 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चलना चाहिए था, इसके लिए जिम्मेदार कौन. ?
• प्लांट पर बिजली बंद होने पर जनरेटर क्यों नहीं चलाए गए ?
• ट्रीटमेंट प्लांट 10 घंटे तक बंद रहा, इसका जिम्मेदार कौन ?
• लोगों को हुए भारी आर्थिक नुकसान का जिम्मेदार कौन ?
पार्षदों ने साफ कहा कि नगर निगम प्रशासन को जनता को जवाब देना ही होगा।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित