पंजाब के किसानों के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द राष्ट्रीय आपदा घोषित कर करे राहत पैकेज की घोषणा:- राकेश राठौर
जालंधर ब्रीज: भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके पंजाब दौरे को लेकर पंजाब में आई भीषण बाढ़ को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान, राकेश राठौर ने पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया और प्रभावित क्षेत्रों का उनके साथ दौरा किया।
राकेश राठौर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया कि पंजाब में आई बाढ़ ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उनके खेत खलियान पशुधन और उनके जान माल को बहुत नुकसान पहुंचा है इसकी भरपाई करने में उन्हें सालों साल लग जाएंगे उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर राहत पैकेज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किसानो की मदद के लिए निवेदन किया और उन्होंने कहा कि इससे उनके हुए नुकसान में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करवाएंगे जिससे कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर, राकेश राठौर ने केंद्रीय मंत्री को पंजाब के किसानों के विभिन्न मुद्दों से भी अवगत करवाया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की मदद का अनुरोध किया।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू