जालंधर ब्रीज: भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में 39 स्थानों पर “भाजपा दे सेवादार आगए ने तुहाड़े द्वार” अभियान को पुलिस के बल से रोकने की, जनविरोधी और तानाशाही कार्रवाई की भाजपा कड़ी निंदा की है।
भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस अभियान को जबरदस्ती रोक दिया, जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही थी
विजय सांपला ने आरोप लगाया कि विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करने और जरूरतमंदों को पंजीकृत करने में सहायता करने का अभियान उस समय पूरी तरह से ठप हो गया जब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जानबूझकर हस्तक्षेप किया।
गरीबों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और युवाओं को सशक्त बनाने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं का समर्थन करने के बजाय, पंजाब सरकार ने पुलिस बल का दुरुपयोग कर इन्हें रोकने का काम किया है। भाजपा के इस कार्य से न केवल पंजाब के लोगों को मूल्यवान कल्याणकारी योजनाओं जानकारी और मार्गदर्शन से वंचित किया, बल्कि मान सरकार की विकास-विरोधी मानसिकता को भी उजागर किया।
विजय सांपला ने कहा ‘भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार’ अभियान से पंजाब सरकार डर गई है इसीलिए यह ज़ोर-जबरदस्ती न केवल आम आदमी पार्टी सरकार की घबराहट को उजागर करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी ठोस देने में विफल रही हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि जहां केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य लाभ, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसान समर्थन, और कई युवा और महिला कल्याण योजनाएं सुनिश्चित की हैं, वहीं आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में धरातल पर इनके क्रियान्वयन को रोकने के लिए जानबूझकर बाधाएं पैदाकर रही है।
विजय सांपला ने दोहराया कि भाजपा ऐसे अलोकतांत्रिक कार्यों से विचलित नहीं होगी। पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कि पंजाब के गरीबों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और युवा; केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत अपने उचित लाभों से वंचित न रहें। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा ,भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनीष विज, जिला महामंत्री राजेश कपूर ,जिला सचिव अमित भाटिया, वसीम राजा गुड्डू, सुभाष भगत, तरुण कुमार, अश्विनी गोल्डी, चमन लाल बंटी, व अन्य उपस्थित थे।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन