जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जालंधर में 54 नवनियुक्त पटवारियों का स्वागत किया और उन्हें पूरी लगन, मेहनत और जिम्मेदारी से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
नवनियुक्त पटवारियों को बधाई देते हुए डा.अग्रवाल ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें जमीनी स्तर पर जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। पटवारियों को राजस्व विभाग की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास गिरदावरी, ज़मीन की निशानदेही, राजस्व विभाग के रिकॉर्ड की संभाल और जमीनी स्तर पर की जाने वाली प्रक्रियाओं के उचित क्रियान्वयन सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां है। डिप्टी कमिश्नर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पटवारी फील्ड में पंजाब सरकार के प्रतिनिधि है।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया