जालंधर ब्रीज: सतीश एस. खंडारे आईपीएस, अपर महानिदेशक, बीएसएफ (पश्चिमी कमान) ने आज बीएसएफ लखनौर कैंपस, मोहाली में अधीनस्थ अधिकारियों के मेस और प्रहरी अतिथि गृह की आधारशिला रखी। इस आधुनिक परिसर में 45 सुइट्स शामिल होंगे, जो हमारे सीमा प्रहरी कार्मिकों के लिए आरामदायक और सम्मानजनक आवास सुनिश्चित करेंगे।
यह अधोसंरचना विकास न केवल सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि उन वीर जवानों के प्रति हमारी कृतज्ञता का भी प्रमाण है, जो दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे रहते हैं।


More Stories
स्वस्थ एवं जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार: पदमश्री प्रो बी.के.एस. संजय
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित
आकाशवाणी जालंधर द्वारा 27 नवंबर को जालंधर में ‘एआईआर राइजिंग स्टार्स – सीज़न 1’ संगीत समारोह का आयोजन