जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को राज्य की मुख्य सचिव को कोविड के मद्देनजर फिल्मों, गानों, शो आदि के लिए सुरक्षित शूटिंग करने के लिए स्पष्ट हिदायतें तैयार करने सम्बन्धर निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश उस समय दिए गए हैं जब तीन पंजाबी गायकों / कलाकारों द्वारा कैबिनेट मीटिंग के उपरांत एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान इस सम्बन्धी माँग की गई।
रुपिन्दर सिंह ‘गिप्पी गरेवाल’, रणजीत बावा और गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि हालाँकि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले महीने राज्य में शूटिंग फिर से शुरू करने संबंधी ऐलान किया गया था परन्तु स्पष्ट दिशा-निर्देश की अनुपस्थिति के कारण शूटिंग का काम फिर से शुरू करना कठिन है जोकि लॉकडाउन के समय से पूरी तरह बंद है।
कलाकारों के चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को कहा कि इस सम्बन्धी जल्द ही जरूरी हिदायतें लाई जाएँ जिससे कोविड सम्बन्धी सुरक्षा सावधानियों के पालन के साथ शूटिंग का काम सुचारू रूप से शुरू हो सके।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास