अश्विनी शर्मा की जालंधर दौरे को लेकर पार्टी को मिलेगी और मजबूती:- राकेश राठौर
जालंधर ब्रीज: भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज जालंधर में अश्विनी शर्मा के आगमन की तैयारी को लेकर पदाधिकारी एवं साथियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जालंधर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में अश्विनी शर्मा के जालंधर आगमन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा की गई। राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा रविवार 27 जुलाई शाम 6:00 बजे स्थानीय जल विलास पैलेस आयेंगे राकेश राठौर ने बताया कि अश्विनी शर्मा का जालंधर दौरा पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, और हमें सभी कार्यकर्ताओं को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
राकेश राठौर ने कहा कि अश्विनी शर्मा के आगमन के दौरान जालंधर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ रूबरू होंगे।राकेश राठौर ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो को अश्विनी शर्मा के आगमन को सफल बनाने के लिए हम सभी को तैयारी करनी होगी।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अश्विनी शर्मा के आगमन के लिए अपनी तैयारियों की जानकारी दी और उन्हें सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
राकेश राठौर ने कहा कि अश्विनी शर्मा के जालंधर आगमन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जालंधर के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी का जुड़ाव और मजबूत होगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष जालंधर रमन पब्बी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल,सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज चंदन रखेजा,राजिंदर शर्मा,जिला सचिव अमित भाटिया,सचिन शर्मा,सुनील कुकरेती,मनीष नड्डा,सनी भगत, जे.के सिंह,ओम प्रकाश ,नितिन बहरोल, यजित हुरिया आदि मौजूद थे।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन