सरकार को सुझाव देने हेतु माहिर समिति के प्रमुख डॉ. के.के. तलवार हर सोमवार शाम 7 बजे पंजाब सरकार के फेसबुक पेज पर लाईव सैशन के द्वारा राज्य के लोगों से रूबरू होंगे।
फेसबुक के इस लाईव सैशन के दौरान डॉ. तलवार कोविड-19 सम्बन्धी स्पष्ट, उपयोगी और विश्वसनीय जानकारी मुहैया करवाएंगे और इसके साथ ही महामारी बाबत लोगों के सवालों, शंकओं और धारणाओं को दूर करने के लिए जवाब भी देंगे। यह लाईव सैशन https://www.facebook.com/PunjabGovtIndia/ पर उपलब्ध होगा।
जिक्रयोग्य है कि भारत की मैडीकल काऊंसिल के पूर्व चेयरमैन रह चुके डॉ. केवल कृष्ण तलवार एक नामवर कार्डीयोलॉजिस्ट, मैडीकल माहिर और लेखक भी हैं। वह पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के पूर्व डायरैक्टर और ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मैडीकल साईंसिस, नई दिल्ली में कार्डीयोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं। कई अन्य सम्मानों सहित उनको मैडीकल क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े पुरस्कार बी.सी रॉय अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया है। इसके अलावा मैडीकल के क्षेत्र में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए उनको वर्ष 2006 में भारत सरकार के सबसे बड़े सम्मान ‘पद्म भूषण’ हासिल करने का गौरव भी हासिल है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया