June 18, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में कोविड-19 के प्रबन्धन हेतु 65 समर्पित कोविड अस्पतालों की पहचान हुई

Share news

जालंधर ब्रीज: 

कोविड-19 के प्रबन्धन हेतु टैस्टिंग सामर्थ्य एवं स्वास्थ्य आधारभूत संरचना में वृद्धि के लिए केन्द्र एवं राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों द्वारा किए जा रहे साझे प्रयासों के परिणामस्वरूप संपूर्ण भारत में ही आरोग्य-प्राप्ति दरों में निरंतर सुधार हो रहा है। उत्तर क्षेत्र के राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ ने कोविड-19 के मामलों से निपटने हेतु कुल 469 समर्पित कोविड केयर केन्द्रों, 252 कोविड स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 65 समर्पित कोविड अस्पतालों की पहचान की है।

इस क्षेत्रों के राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं केन्द्र शासित प्रदेश में 16 जुलाई, 2020 तक पहचान किए जा चुकी स्वास्थ्य आधारभूत संरचना की स्थिति निम्नानुसार हैः

क्रमांकराज्य/केन्द्र शासित प्रदेशसमर्पित कोविड केयर केन्द्रसमर्पित कोविड हैल्थ केन्द्रसमर्पित कोविड अस्पताल
1.हरियाणा37718143
2.हिमाचल प्रदेश231111
3.पंजाब56579
4.चण्डीगढ़1332

इसके साथ ही ‘टैस्ट, ट्रेस, ट्रीट’ (टैस्ट करने, रोगी के संपर्क में आए लोगों की तलाश, उपचार करने) की नीति अनुसार केन्द्र सरकार/केन्द्र शासित प्रदेशों में टैस्टिंग पहलकदमियां बढ़ा रही है। उत्तरी क्षेत्र के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में अब तक कोविड-19 टैस्टिंग हेतु 76 मान्यता-प्राप्त लैब्स हैं। केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में कोविड-19 की चार टैस्टिंग लैबोरेट्री (सरकारी लैब्स -3; निजी – 1) हैं। हरियाणा में 16 सरकारी लैब्स एवं 9 निजी लैब्स सहित कुल 25 मान्यता-प्राप्त लैबोरेट्री हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य में 20 मान्यता-प्राप्त कोविड-19 टैस्टिंग लैबोरेट्री हैं। पंजाब में कुल 27 मान्यता-प्राप्त लैबोरेट्री हैं, जिनमें से 20 सरकारी एवं 7 निजी लैबोरेट्री हैं।

संपूर्ण देश में, 1,383 समर्पित कोविड अस्पताल, 3,107 समर्पित कोविड हैल्थकेयर केन्द्र तथा 10,382 कोविड केयर केन्द्रों की पहचान की गई है। कुल मिला कर इन की क्षमता 46,673 आईसीयू बिस्तरों की है। सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में 21,848 वैंटीलेटर्स हैं। केन्द्र ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों/केन्द्रीय संस्थानों को 235.58 लाख एन95 मास्क एवं 124.26 लाख पीपीई किट्स की आपूर्ति की है।

देश में 17 जुलाई, 2020 को टैस्टिंग लैब नेटवर्क को 1,253 लैब्स के साथ और भी अधिक सशक्त किया गया है; जिनमें से 885 लैब्स सरकारी क्षेत्र की तथा 368 निजी लैब्स हैं


Share news