जालंधर ब्रीज: विदेश मंत्रालय (MEA) ने 24 जून 2025 को पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया, जो पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की अधिसूचना की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर 23 से 25 जून 2025 तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (RPO) सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने संदेश में पासपोर्ट सेवा परियोजना (PSP) संस्करण 2.0 और ई-पासपोर्ट परियोजना की सराहना की। उन्होंने वर्ष 2014 में 91 लाख से बढ़कर वर्ष 2024 में 1.46 करोड़ पासपोर्ट जारी किए जाने की उपलब्धि को रेखांकित किया।
उन्होंने m-पुलिस ऐप, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) और GPSP जैसी नवाचार पहलों को सेवा की गति और पहुंच बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्धेरिता ने वर्तमान पासपोर्ट सेवाओं की समावेशी और नागरिकोन्मुखी प्रकृति को रेखांकित किया।
उन्होंने पासपोर्ट कार्यालयों में TRIFED आउटलेट्स, सौर ऊर्जा संयंत्रों, और वर्षा जल संचयन प्रणालियों जैसी पहलों की सराहना की। इस अवसर पर श्रेष्ठ सेवा प्रदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर को पासपोर्ट सेवा पुरस्कार 2025 के अंतर्गत दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गयाः
- श्रेष्ठ पासपोर्ट ग्रांटिंग अधिकारी नीरज, सहायक अधीक्षक
- श्रेष्ठ POPSK POPSK फगवाड़ा
यश पाल, पासपोर्ट अधिकारी, ने सम्मेलन में RPO जालंधर का प्रतिनिधित्व किया और इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। RPO जालंधर नागरिकों को प्रभावी, पारदर्शी और नागरिकोन्मुखी पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक
धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली
लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान: पद्मश्री प्रो. डॉ. संजय