जालंधर ब्रीज: राज्य विजीलैंस ब्यूरो ने साल 2013 के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब में ‘क्राफ्ट इंस्ट्रक्टरों’ के पदों सम्बन्धी हुई भर्ती के घोटाले में शामिल दोषी परमवीर सिंह को गिरफ़्तार किया है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों पर की गई थी।
पूछताछ के दौरान ब्यूरो ने मुलजि़म परमवीर सिंह जो तकनीकी शिक्षा विभाग का कर्मचारी था के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की और उक्त की खोज के लिए नोटिस (लुकआऊट सर्कुलर) भी जारी किया। उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस ने परमवीर सिंह को 15.07.2020 को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली से गिरफ़्तार किया। जांच के दौरान परमवीर सिंह के बयानों से कुछ महत्वपूर्ण सुराग़ प्राप्त हुए हैं, जिसमें अगली जांच जारी है।

More Stories
प्रतिस्पर्धा नहीं, पूरकता ही चिकित्सा का मूल सिद्धांत : प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह